About

निमाड़ नशा मुक्ति केंद्र

हमारे केंद्र के बारे में

हम अपने केंद्र में शारिरिक, मानसिक, सामाजिक और अध्यात्मिक चारों स्तर पर काम करते हैं। हमारे इलाज का उद्देश्य मरीज को सिर्फ शारिरिक तौर पर स्वस्थ करना ही नहीं बल्की मरीज को मानसिक रुप से तैयार करना होता है जिससे वो हमेशा के लिये नशे से दूर रहें। हमारा नशा मुक्ति के क्षेत्र में प्रयास काफ़ी संतोषजनक रहा है, हमारे यहाँ से इलाज का लाभ लेने वाले मरीजों में करीब 85 प्रतिशत नशे से दूर हैं। क्या आप जानते हैं कि नशा एक घातक बीमारी है ? जब कोई इंसान नशे कि चक्की में फंस जाता है तो उसके साथ उसका पूरा परिवार पिस्ता है इसलिए नशे का इलाज करवाना जरुरी है। हमारे केंद्र में हर मरीज का अनुभवी चिकित्सक, मनोचिकित्सक और कॉउन्सलर द्वारा विश्लेषण किया जाता है। केंद्र में प्रशिक्षित योगा टीचर, जिम ट्रेनर हैं जो मरीज की रिकवरी में मदद करते हैं।

  • प्राथमिकता वाली प्रवेश
  • 24*7 सेवाएं
  • 24*7 निगरानी

हमारी प्रमुख गतिविधियाँ:

निमाड़ नशा मुक्ति केंद्र के तहत हम सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देते हैं, जहाँ किफायती शुल्क पर सभी उम्र के लोगों को सेवाएँ उपलब्ध हैं। हमारे प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए तैयार है। आज ही जुड़ें और एक नया, स्वस्थ जीवन शुरू करें!

फिजिकल एंड मेंटल हेल्थ:

 शारीरिक फिटनेस प्रोग्राम्स और मानसिक स्वास्थ्य कार्यशालाएँ, जो डिप्रेशन, चिंता जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं।

आध्यात्मिक विकास: 

ध्यान, मंत्र जाप और आध्यात्मिक सत्रों से आंतरिक शांति और जीवन का उद्देश्य खोजें।

योग और एरोबिक्स:

दैनिक योग सत्रों और एरोबिक्स क्लासेस के माध्यम से शारीरिक लचीलापन, ताकत और सहनशक्ति बढ़ाएँ। योगासन, प्राणायाम और ध्यान से तनाव मुक्ति और ऊर्जा संचार होता है।

काउंसलिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट:

व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्रों से आत्मविश्वास बढ़ाएँ, संवाद कौशल विकसित करें और व्यक्तित्व को निखारें।

करियर गाइडेंस:

करियर चुनौतियों का समाधान, नौकरी की तैयारी और लक्ष्य निर्धारण में विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

फैमिली और करियर मोटिवेशन:

परिवार और करियर के बीच संतुलन सिखाएँ, प्रेरक सत्रों से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें।